अल्मोड़ा की बेटी गर्विता राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन में उत्तराखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व – Doon Ujala


राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ रिसेप्शन में आपदा प्रबंधन की बेस्ट कैडेट अल्मोड़ा की बेटी गर्विता भाकुनी इस राष्ट्रीय समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस समारोह के लिए देश भर से केवल पांच युवा आपदा कैडेटों का चयन किया गया है. गर्विता भाकुनी की इस उपलब्धि पर उनके कॉलेज परिसर व क्षेत्र में खुशी का माहौल है. वहीं गर्विता भाकुनी ने अन्य बेटियों को भी संदेश दिया कि खुद को कमजोर न समझे. अपनी पढ़ाई में ध्यान दें और निरंतर आगे बढ़े.

नगर के लोअर माल रोड खोल्टा निवासी गर्विता भाकुनी सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है. वह पिछले दो वर्ष से 77यूके बटालियन एनसीसी की कैडेट है. उन्हें कुछ समय पहले द्वाराहाट में आयोजित एनसीसी शिविर में बेस्ट कैडेट चुना गया था. शिविर में उन्होंने रिवर क्रांसिंग, रैपलिंग, जुमारिंग आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर आपदा के गुर सीखे. इस शिविर में बहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें आपदा प्रबंधन में बेस्ट कैडेट चयनित किया गया. इसी के आधार पर वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित एट होम रिसेप्शन के लिए चयन हुआ है.

गर्विता के पिता नवनीत भाकुनी निजी काम करते हैं, जबकि माता कमला भाकुनी गृहणी है. बता दें कि उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट का इस समारोह के लिए चयन किया गया है. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन के लिए चयन होने पर गर्विता भाकुनी काफी खुश है. गर्विता भाकुनी ने कहा कि इस चयन ने उन्हें आगे भी निरंतर परिश्रम करने की सीख दी है. उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला जो उनके लिए गर्व की बात है.

गर्विता भाकुनी ने अन्य बेटियों को भी संदेश दिया कि खुद को कमजोर न समझे. अपनी पढ़ाई में ध्यान दें और निरंतर आगे बढ़े. कहा कि आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहूंगी. साथ ही अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करूंगी. उनकी इस उपलब्धि पर जहां उनके कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उनके शुभकामनाएं दी हैं.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *