माजरा में नाले में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, नाले में गिरने से मौत की आशंका


देहरादून के माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमित सेमवाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी माजरा, पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित सेमवाल सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था। वह शाम करीब 7 बजे कैंटीन से अपने घर माजरा के लिए पैदल निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गया और पानी में डूबने अथवा बहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और नाले से शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले में पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *