देहरादून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने तीन दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, 3 घायल


थाना नेहरू क्षेत्र के मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. साथ ही पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है.

स्कॉर्पियो देहरादून से डोईवाला की ओर जा रही थी, मोहकमपुर फ्लाईओवर पर अचानक वाहन डिवाइडर क्रॉस कर गलत दिशा की तरफ आ गया. इस दौरान गाड़ी ने दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. साथ ही घटना में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हो गया. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया.

सूचना मिलने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि घायल शहजाद,फरमान ओर प्रियांशु को प्राइवेट वाहन से महंत इंद्रेश अस्पताल भिजवाया गया. वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. सभी घायलों की सामान्य चोटें आई हैं. पुलिस द्वारा तत्काल मौके से वाहन चालक बबलू भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में ले लिया है. वहीं घटना में स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *