हरिद्वार पथरी क्षेत्र में बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल


पथरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम इब्राहिमपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. पारिवारिक विवाद के चलते हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों की ओर से पहले जमकर लात घूंसे चले. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडों और ईंट पत्थर से भी हमला शुरू कर दिया.

इस मारपीट में छह से आठ लोग घायल हो गए. मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हमलावरों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक रियासत पुत्र लियाकत का शोकित पुत्र खां महोम्मद के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया. आरोप है कि शोकित ने गांव के ही रूस्तम व फिरोज को बुलाकर रियासत व अन्य परिवार के लोगों के साथ गालीगलौज व लाठी डंडों से मारपीट की.

मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों के साथ ईंट पत्थरों से प्रहार किया. मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में काफी देर तक दोनों पक्षों में पहले लाठी डंडे चले और फिर पत्थरबाजी भी होने लगी. मौके पर चीख पुकार भी सुनाई दे रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने ही इस मारपीट का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के लगभग 6 से 8 लोगों को चोटें आई हैं. घायलों का अस्पताल में उपचार भी कराया गया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले. पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है.

पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया दो पक्षों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *