उत्तराखंड में अब केवल देहरादून ही नहीं बल्कि, अन्य 6 जिलों में भी सिविल डिफेंस यूनिट स्थापित की जाएगी


उत्तराखंड में विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अब सिविल डिफेंस के 6 जिलों में विस्तार को लेकर तैयारी की जा रही है. इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर ली है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून जिले के अलावा अब 6 अन्य जिलों में भी सिविल डिफेंस यूनिट स्थापित करने जा रहा है. जिसमें हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं. सिविल डिफेंस के लिए राज्य सरकार ने विशेष तौर पर उन जिलों को चिन्हित किया है, जो कि हमारे अंतरराष्ट्रीय सीमा या फिर राष्ट्रीय सीमाओं से लगे हुए हैं.

बता दें कि वर्तमान हालातों को देखते हुए राज्य सरकार को यह जरूरत महसूस हो रही है कि अब केवल देहरादून ही नहीं बल्कि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी सिविल डिफेंस यूनिट की जरूरत है. चर्चा में सामने आया है कि केवल देहरादून ही नहीं बल्कि, उत्तराखंड के कई अन्य जगह भी संवेदनशील है. ये चर्चा बुधवार को मुख्य सचिव के साथ अन्य अधिकारियों की हुई बैठक में सामने आई थी.

वहीं, बैठक में फैसला लिया गया कि देहरादून के अलावा अन्य 6 जिलों में भी सिविल डिफेंस को लेकर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इतना ही नहीं आबादी को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार रुड़की और हल्द्वानी को भी इस दायरे में लाने की बात कही गई है. ताकि, वहां पर भी सिविल डिफेंस यूनिट स्थापित की जाए, लेकिन इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय देगा.

देहरादून में आज भले ही सिविल डिफेंस वार्डन बढ़ाकर ढाई सौ हो गए हैं, लेकिन कभी 1970 में देहरादून शहर में सिविल डिफेंस की पहली यूनिट स्थापित की गई थी. तब उत्तराखंड की जनसंख्या केवल चार लाख की थी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *