अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने 1400 किमी की पदयात्रा पर निकला ये युवक


उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले 26 साल के अमन ने अपने घर सतपुली से केदारनाथ और बदरीनाथ होते हुए अमरनाथ तक पैदल यात्रा शुरू की है. 26 साल के अमन की इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना और पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करना है. अमन की ये पैदल यात्रा करीब 1400 किमी की होगी.

अपनी यात्रा के पहले दिन अमन सतपुली से 50 किमी चलकर पौड़ी गढ़वाल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया. दूसरे दिन अमन ने पौड़ी से रुद्रप्रयाग के लिए अपनी पदयात्रा शुरू की. अमन का कहना है कि अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है, जिससे पहाड़ की बेटियों में असुरक्षा का भाव गहरा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है.

अमन ने कहा कि उनकी यह यात्रा न्याय और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है. अमन की इस यात्रा का मकसद उस अंकिता भंडारी के लिए एक आवाज़ बनना है, जिसकी हत्या कर दी गई थी. अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था. अंकिता आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही है.

अमन ने कहा जब तक किसी बेटी को न्याय नहीं मिलता तब तक हर बेटी असुरक्षित महसूस करती रहेगी. उनकी यह यात्रा अंकिता जैसी बेटियों के सपनों की रक्षा के लिए है. सिर्फ अंकिता ही नहीं अमन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है.

वह कहते हैं कि देश के नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं है. रास्ते भर अमन को स्थानीय लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. कई लोग उनकी यात्रा में भावनात्मक रूप से जुड़ते दिखे, कुछ ने भोजन कराया, तो कुछ ने दुआओं में उनके हौसले को सलाम किया.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *