रुद्रपुर में डबल मर्डर, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दुकान कब्जाने को लेकर हुआ था विवाद


उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी में दुकान कब्जाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने पिता पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों फरार हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

दुकान कब्जाने को लेकर रुद्रपुर के गल्ला मंडी में पिता पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. घटना देर रात की बताई जा रही है. सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

रुद्रपुर के गल्ला मंडी क्षेत्र में देर रात दुकान को कब्जाने को लेकर दो लोगों की हत्या की खबर कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव आसपास पड़े हुए थे. इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य इकट्ठा करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक गला मंडी स्थित एक दुकान पहले दिनेश सलूजा के पास थी. सलूजा ने बैंक से कर्ज लिया था. लेकिन खाता एनपीए होने के बाद बैंक द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त संपत्ति को नीलाम कर दिया गया था. ऑक्शन के बाद उक्त संपत्ति को रुद्रपुर के गुरमीत सिंह द्वारा खरीदा गया था. जिसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. दिनेश सलूजा द्वारा इस मामले को लेकर कोर्ट की शरण ली हुई थी. लेकिन उसे कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *