वन विभाग के दफ्तर में पैसे लेते बाबू का वीडियो आया सामने, SDO ने दिए जांच के आदेश – Doon Ujala


हरिद्वार जिले के रुड़की में वन विभाग के कार्यालय में कथित अवैध पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार वीडियो वन विभाग कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक का बताया जा रहा है, जिसमें वो लोगों से कुछ पैसे लेते हुए भी दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर लोगों से रकम लेते और पैसे कम होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है.

वीडियो में दिखाई दे रही रकम किस काम के एवज में ली जा रही थी और इस लेनदेन के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. ईटीवी भारत भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वहीं वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है. संबंधित प्रधान सहायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) ज्वाला प्रसाद गौड़ का बयान भी सामने आया है.

उन्होंने मामले को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई और जांच के संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाही अमल में लाई जाएगी.

 








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *