हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, ओवरलोड ट्रॉली हुई बेकाबू, राह चलती बुजुर्ग को कुचला, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो


लालढांग क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने 80 बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया. हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. महिला का उपचार चल रहा है. घटना पूर्व की है लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है.

घटना के मुताबिक, 18 अक्टूबर को श्यामपुर थाना क्षेत्र के लालढांग में कटेबड़ गांव के पास एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क से गुजर रही थी. पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क चलती महिला को टक्कर मार दी. हादसा होते ही महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में खनन सामग्री भरी हुई थी और ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर के अगले पहिये ऊपर उठे हुए थे. यह घटना पेट्रोल पंप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि ओवरलोडेड एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुजर रही है और राह चलती हुई महिला को टक्कर मार देता है. हादसे के बाद मौके पर अपना-तफरी मच जाती है. तत्काल आसपास जमा लोग महिला को बचाने के लिए पहुंचते हैं. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचती है और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता है.

वहीं क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री से लड़े ओवरलोडेड वाहन चलने से सवाल भी खड़े हो रहे हैं. आरोप लग रहे है कि अवैध रूप से संचालित ओवरलोडेड वाहन हादसे के कारण बन रहे हैं. लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं रहा है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *