उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर असम राइफल्स के जवान का लंबे समय से बीमारी के बाद निधन हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा ऊंचीमहुवट निवासी 56 वर्षीय रोशन चंद 20 असम राइफल्स के हवलदार के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रोशन चंद की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के रेफरल अस्पताल ITBP में भर्ती कराया गया था। रोशन लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिन्हें बीते सोमवार को गंभीर हालत होने पर नोएडा के शारदा अस्पताल भर्ती किया गया था। बीते मंगलवार की तड़के शारदा अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है रोशन पिछले 1 साल से बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे।
बताते चलें मृतक रोशन चन्द का पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया जाएगा ,जहां पर बनबसा के शारदा घाट पर आज बुधवार को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।