उत्तराखण्ड अगस्त में महंगी होगी बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अतिरिक्त भार


उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से एक झटके की खबर सामने आ रही है कि आगामी अगस्त माह से बिजली खपत उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पडने वाला है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अगस्त 2026 की बिजली खपत पर लागू होने वाली फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज की दरें लागू कर दी हैं।

बता दें अगस्त माह में प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को घरेलू व्यवसायिक ,औद्योगिक कृषि, सरकारी संस्थाओं रेलवे ट्रैक्शन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और अस्थाई कनेक्शन समेत सभी श्रेणियों में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में अतिरिक्त भुगतान करना होगा। जारी आदेश के मुताबिक मीटर युक्त घरेलू उपभोक्ताओं पर 14 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज लगाया गया है जबकि लाइफलाइन उपभोक्ताओं के लिए पांच पैसे प्रति यूनिट रहने वाला है।

मिक्स्ड लोड श्रेणी पर 18 पैसे प्रति केवीएएच, रेलवे ट्रैक्शन पर 17 पैसे प्रति केवीएएच, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों पर 17 पैसे प्रति यूनिट और अस्थायी निर्माण कार्यों के बिजली कनेक्शनों पर 21 पैसे प्रति केवीएएच का सरचार्ज लगाया गया है। बताते चलें एफपीपीसीए वह व्यवस्था है जिसके तहत ईंधन और बिजली लागत में हुए बदलाव का समायोजन बिजली के बिल में किया जाता है। यह मूल बिजली टैरिफ में बढ़ोतरी नही बल्कि नियामकीय प्रावधानों के तहत लगाए जाने वाला शुल्क होता है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *