हरेला पर पंजाब नेशनल बैंक के अंचल कार्यालय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज पंजाब नेशनल बैंक स्थित अंचल कार्यालय, देहरादून में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रमुख श्री अनुपम द्वारा की गई। इस अवसर पर बैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंचल प्रमुख ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि “आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, प्रकृति को अपनाएं, हरियाली को बढ़ाएं।”

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं आगंतुकों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नि:शुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

पीएनबी द्वारा हर वर्ष हरेला पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *