उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय–1, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुजराडा मान सिंह इंटर कॉलेज सहस्त्रधारा रोड में किया गया। कार्यक्रम में बैंक के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री राजीव प्रकाश, महाप्रबंधक श्री आशीष गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक श्री के. एम. शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपक शर्मा एवं स्कूल प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक कर्मचारी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। बैंक ने भविष्य में भी प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।