देहरादून अस्पताल में तोड़फोड़-चोरी से हड़कंप, महिला शौचालय से नलों की टोंटी और शीशे गायब


राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से जुड़ी बड़ी खबर है. दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में बीती रोज शरारती तत्वों ने खूब उत्पात मचाया है. बताया जा रहा है कि कई घंटे तक चोर शौचालयों के अंदर तोड़फोड़ और चोरी करते रहे. चोरों ने शौचालय के अंदर घुसकर वॉश बेसिन के ऊपर लगाई गई नलों की टोंटियां और शीशे तक नहीं छोड़े.

दून अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग B Block के दूसरे फ्लोर के शौचालय में हुई तोडफ़ोड़ की भनक तक सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी. इस मामले का खुलासा सुबह के वक्त हुआ जब ओपीडी के लिए कर्मचारी अस्पताल आए. यहां बिल्डिंग में महिला शौचालय के कई वॉश बेसिन टूटे पड़े थे.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही तय की गई है. डॉ मित्तल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन इस बात की भी बारीकी से जांच कर रहा है, कि शौचालय में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले मरीज थे, या फिर कोई नशा करके शौचालय में घुसा था. इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शौचालय में घुसकर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही कुछ सामान भी चोरी किया है.

इसी घटना के बाद से अस्पताल की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठ रहे हैं. हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है. सुरक्षा कर्मियों को 24 घंटे अस्पताल की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पताल में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर भी निगाह रखने को कहा गया है.

गौरतलब है कि दून अस्पताल के इर्द-गिर्द कुछ नशे के आदी तत्व भी घूमते रहते हैं, जो पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. हालांकि अस्पताल प्रशासन के लिए चोरी की घटनाओं को रोकना चुनौती के समान है, क्योंकि हर दिन अस्पताल में बड़ी संख्या में पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक के मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं. ऐसे में हजारों की भीड़ पर निगरानी रखना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती के समान है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *