छतों पर पत्थर रखकर बवाल की आशंका के मामले में बड़ी कार्रवाई, 51 का शांतिभंग में चालान, 22 महिलाएं भी शामिल


हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 51 लोगों का शांतिभंग में चालान किया. इससे पहले पुलिस इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन कैमरे के साथ गांव पहुंची. ड्रोन से निगरानी के दौरान कई मकानों की छतों पर ईंट पत्थर रखे मिले. पुलिस ने संबंधित लोगों से छतों पर रखे ईंट पत्थर हटवाए और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी.

पुलिस के अनुसार बोडाहेड़ी गांव में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच नाली और पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव तक हुआ था.

घटना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों को फटकार लगाकर शांत कराया. इतना ही नहीं दोनों पक्षों की ओर से पथरी थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए थे. तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गांव की निगरानी कर रही थी.

खुफिया विभाग और मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि गांव में दोनों पक्षों के बीच फिर से बड़ा झगड़ा हो सकता है. इसी क्रम में पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर गांव पहुंचे. इस दौरान कई घरों की छतों पर बड़ी मात्रा में ईंट और पत्थर रखे मिले थे. जांच में सामने आया कि बोडाहेडी गांव नाली और पानी निकासी को लेकर एक पक्ष गुलजार का है और दूसरा पक्ष असगर है. दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा होने और घर की छतों पर ईंट पत्थर जमा करने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी.दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया था. आज गुरुवार को फिर से पुलिस ड्रोन कैमरे लेकर गांव में पहुंची और 51 लोगों को चिन्हित किया गया.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *