देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दो घायल


राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है. देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग नशे में थे. नशे में ड्राइवर वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया और कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई.

जानकारी के मुताबिक थाना प्रेम नगर क्षेत्र में फूल सेनी मोड़ के पास हुआ. जानकारी के अनुसार कैनल रोड के रहने वाले 27 वर्षीय नवल पूरी, टनकपुर चंपावत के निवासी 23 वर्षीय मयंक जोशी और सागर सामंत मंगलवार देर रात कार में सवार होकर घूमने के लिए घर से निकले थे.

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान तीनों दोस्तों ने शराब का सेवन भी किया. शराब पीने के बाद भी तीनों कार से घूमते रहे. पुलिस ने बताया कि कार सवार तीनों दोस्तों जैसे ही प्रेम नगर क्षेत्र में फूल सेनी मोड़ के पास पहुंचे तो ये हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि ड्राइविंग कर रहा युवक कार की स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में जा गिरा. वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी और उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और खाई में गिरे तीनों लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में देहरादून के कैनल रोड के रहने वाले 27 वर्षीय नवल पुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टनकपुर चंपावत के निवासी 23 वर्षीय मयंक जोशी और सागर सामंत घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से फर्स्ट एड मिलने के बाद दोनों को छुट्टी भी दे दी गई.

थाना प्रेमनगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया कि तीनों दोस्त शराब के नशे में थे. नशे की हालत में गाड़ी चलाने के दौरान ही यह हादसा हुआ, जिसमें 27 वर्षीय नवल पुरी की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक नवल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई थी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *