गर्माने लगा सिख समुदाय से जुड़ा विवाद, नगरासू गुरूद्वारे पर कब्जे के बीच हरिद्वार पहुंचे अकाली दल के नेता


सिख श्रद्धालुओं से जुड़े विवादित मामले को लेकर आज पंजाब से अकाली दल के नेताओं, विधायकों और प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में स्थित नगरासू गुरूद्वारे पर कुछ निहंगों ने कब्जा किया हुआ है ।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्णप्रयाग में सिख युवकों के साथ हुई कथित मारपीट, पुलिस कार्रवाई और अदालत में पेशी के दौरान हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। अकाली दल नेताओं का कहना है कि वे किसी विरोध-प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आए हैं।

वहीं हरिद्वार पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल की मांग पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की व्यवस्था कर दी गई है। पूरे मामले में संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सिख समुदाय से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन नौजवानों के साथ घटना हुई, उनके साथ पहले स्थानीय लोगों ने मारपीट की और बाद में पुलिस द्वारा भी दबाव बनाया गया।

अकाली दल के नेताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि युवकों के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात कर पूरे मामले को उनके सामने रखेगा। यदि प्रशासन और सरकार की ओर से न्याय मिलता है तो मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा, लेकिन यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार तक भी अपनी बात पहुंचाई जाएगी।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *