Bank of Baroda ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही एवं पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए मजबूत लाभप्रदता, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता तथा निरंतर व्यावसायिक वृद्धि दर्ज की है।
बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक तिमाही शुद्ध लाभ ₹5,616 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.2% अधिक है। वहीं पूरे वित्त वर्ष का शुद्ध लाभ ₹20,021 करोड़ रहा, जिसने पहली बार ₹20,000 करोड़ का ऐतिहासिक स्तर पार किया।
बैंक का वैश्विक कारोबार 31 मार्च 2026 तक 30 लाख करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर गया। साथ ही बैंक के वैश्विक अग्रिमों में 16.2% तथा घरेलू अग्रिमों में 14.5% की वृद्धि दर्ज की गई। खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (RAM) पोर्टफोलियो में भी मजबूत वृद्धि देखने को मिली।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक ने उल्लेखनीय सुधार किया है। सकल एनपीए घटकर 1.89% तथा शुद्ध एनपीए 0.45% पर आ गया है। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR) 93.94% रहा, जो मजबूत बैलेंस शीट को दर्शाता है।
बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹8.50 के लाभांश की अनुशंसा की है। बैंक की पूंजी पर्याप्तता (CRAR) 15.82% रही, जो बैंक की वित्तीय मजबूती को प्रदर्शित करती है।