विकासनगर में बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़


देहरादून जिले के विकासनगर थाना क्षेत्र के अजीतनगर में एक बंद घर में नकदी और ज्वैलरी चोरी होने की लिखित शिकायत पुलिस को मिली थी. शिकायत के आधार पर कोतवाली विकासनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. चोरी की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए.

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने पुलिस टीम का गठन किया और आरोपियों की धर पकड़ के लिए घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास और आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खगांला गया. संदिग्धों के संबंध में जानकारियां जुटाई गई. साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया. पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वालों का भौतिक सत्यापन किया गया.

20 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर बाईपास रोड त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर क्षेत्र से आरोपी इश्तियाक उम्र 47 निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अनीश उम्र 28 साल थाना पटेलनगर देहरादून और नफीस उम्र 45 साल निवासी थाना सहसपुर देहरादून को चोरी की ज्वैलरी और नकदी के साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजारों सहित पकड़ लिया गया. घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई है.

चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को नकदी और ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ धाराएं बढ़ाई गई हैं. आरोपियों को आज कोर्ट मे पेश किया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिन के समय घटनास्थल की रेकी की गई और रात्रि में मौका पाकर घर का ताला तोड़कर नकदी और ज्वैलरी चोरी कर लीं.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *