देहरादून के कई इलाकों में आज से 26 अप्रैल तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद


20 से 26 अप्रैल तक देहरादून के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। UPCS की तरफ से RDSS योजना में बिजली लाइनों अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके चलते ये शटडाउन किया जा रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं को हर दिन 7 से 8 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अलग-अलग पावर हाउस और फीडरों के मुताबिक वक्त तय किया गया है।

मोहनपुर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। 11 केवी अंबीवाला फीडर पर 20 और 21 अप्रैल को बिजली कटौती होगी, जबकि 11 केवी ऋषि विहार और मेंहूवाला फीडर 25 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस शटडाउन से ऋषि विहार, तेलपुर चौक, घिसरपड़ी, चौहान मोहल्ला, हरबंसवाला, मेंहूवाला, पित्थूवाला, वन विहार, हिमाद्री एन्क्लेव, हनुमंत सोसायटी और नया नगर प्रभावित होंगे। साथ ही मोहनपुर-प्रेमनगर क्षेत्र के सभी 11 केवी फीडरों पर 26 अप्रैल तक आंशिक या पूर्ण शटडाउन लागू रहेगा।

ढाकपत्ती और अनारवाला बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ढाकपत्ती बिजलीघर के राजपुर फीडर पर 20 से 25 अप्रैल तक रोजाना कटौती होगी, जिससे एमडीडीए पार्क, राजपुर चौक, कैरवान गांव, चौक बाजार, मकडेत गांव, खार्सी गांव, पुलिस ऑफिसर कॉलोनी, शिवालिक अपार्टमेंट, बंजी हाउस, धौरण खास और इंदर बाबा मार्ग प्रभावित होंगे। वहीं अनारवाला स्थित बीजापुर पंप हाउस पर 20 से 22 अप्रैल तक शटडाउन रहेगा, जिससे बीजापुर पंप, जैतनवाला और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *