देहरादून लोकभवन में होली मिलन समारोह, राज्यपाल और सीएम के साथ मंत्रियों-अफसरों ने खेली होली


होली त्यौहार की धूम पूरे देश भर में देखी जा रही है. उत्तराखंड में भी होली त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी क्रम में लोकभवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत समेत तमाम अधिकारियों ने होली खेली. साथ ही देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूरी मानवता, हर भारतीय और हर उत्तराखंडी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के भीतर हर्ष, उल्लास दिखाई दे रहा है. सबसे बड़ी बात समरसता की है, ताकि लोग एक दूसरे के साथ जुड़ें. रंगों का मतलब यही है कि प्रभु के जो सभी रंग हैं, वह एक साथ मिलें. जो खुशी सभी के अंदर दिखाई दे रही है, वह प्रभु का आशीर्वाद है. साथ ही कहा कि तीन दिन वसंत उत्सव मनाया गया. ऐसे में वसंत उत्सव के दौरान वो फूल और अरोमा यह संदेश दे रहे थे, कि हर उत्तराखंडी की यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को ग्लोबल डिमांड के साथ मिलाएं.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां लेकर आए. ये त्यौहार हम सभी को एक रस और समरस होकर सामाजिक रूप से हमारे ताने-बाने को और मजबूत करता है. ताकि हम सभी लोग एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करें.

उत्तराखंड राज्य के अंदर तमाम तरह की पौराणिक संस्कृतियां हैं और त्यौहार हैं, जिनको मिलजुल कर मनाते हैं. ऐसे में होली का त्यौहार भी हमारी सभी संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है. उत्तराखंड राज्य को 25 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में आने वाले 25 सालों में भी उत्तराखंड राज्य तेजी से आगे बढ़े और देश का श्रेष्ठ राज्य बन इस पर काम कर रहे हैं.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *