नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार


उधम सिंह नगर आईटीआई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मई 2025 से लापता नाबालिग पीड़िता को हरियावाला क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया है. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की नई धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

जनपद उधम सिंह नगर के कोतवाली आईटीआई क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मई 2025 से लापता एक नाबालिग लड़की को हरियावाला इलाके में बंधक बनाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने हरियावाला स्थित जाहिद के आवास पर दबिश दी, जहां से नाबालिग पीड़िता को बरामद किया गया. मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा शामिल हैं. इनमें दो महिलाएं भी गिरोह का हिस्सा पाई गईं.

जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था. उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.कार्रवाई काशीपुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम मानी जा रही है. एसएसपी के निर्देशन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया. वहीं, काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

एसपी ने यह भी कहा कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है. इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा. उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *