टिहरी बांध विस्थापित को आवंटित प्लॉट पर हुआ था अवैध कब्जा, डीएम सविन बंसल के आदेश पर हुआ खाली


जिला प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई से ग्राम अटक फार्म, परगना पछुवादून विकासनगर में 15 वर्षों से आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया गया. अटक फार्म, सेलाकुई विकासनगर स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टिहरी बांध परियोजना) के तहत विस्थापित परिवारों को आवांटित आवासीय भूखंडों से संबंधित है.

शिकायतकर्ता सुमेर चंद और अन्य को आवासीय भूखंड संख्या -29 पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई. टिहरी बाध परियोजना के तहत विस्थापित परिवार को आवासीय भूखंड पर कब्जा दिलाया गया है. यहां निम्न मध्यम वर्ग के पीड़ित विस्थापित पहाड़ी दंपति की आवासीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था.

डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी द्वारा संयुक्त टीम गठित कि गई. टीम द्वारा पुर्नवास स्थल अटक फार्म में स्थलीय निरीक्षण कर भूखंड संख्या -15, 16, 17, 27, 28और 29 का टिहरी बांध परियोजना द्वारा स्वीकृत नक्शों और राजस्व अभिलेखों का मिलान किया गया. आवांटित भूखंड खसरा-301, 302और 303 के भाग हैं, जिन्हें टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुर्नवास के लिए क्रय किया गया था.

संयुक्त जांच में पाया गया कि स्वर्गीय कुंदन लाल जोशी के वारिसान द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर गन्ने की खेती की जा रही है. डीएम के निर्देश टीम ने अवैध कब्जा हटवाकर आवांटित भूखंड संख्या -29 सहित संबंधित भूखंड पर विधिसंवत रूप से शिकायतकर्ता सुमेरचंद और अन्य लाभार्थियों को कब्जा दिलाया गया.

भूमि पर वैध अधिकार प्राप्त होने के बाद लाभार्थी ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर धन्यवाद करते हुए कहा की वर्षों से लंबित समस्या का समाधान प्रशासन की सक्रिय पहल से संभव हो सका.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *