मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ को किया फ्लैग ऑफ


उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया. विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान ने एक बड़े जन आंदोलन का रूप लिया, जिसका परिणाम अब दिखने लगा है। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक श्री खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *