विकासनगर में हार्डवेयर की दो दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू


देहरादून जिले के विकासनगर स्थित मंडी चौक पर दो दुकानों मे भीषण आग लगने से दुकानों मे रखा सामान जलकर खाक हो गया. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर पाया काबू पाने की कोशिश की. आग पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की पड़ताल में जुट गई है. प्रथम दृष्टया में आग लगने की वजह शाट सर्किट बताया जा रहा.

विकासनगर मंडी चौक के समीप दो दुकानों मे अचानक आग लगने से आसपास में अफरा तफरी का महौल बना रहा. मंडी चौक पर स्थित नितिन धीमान की विकासनगर में हार्डवेयर की दो दुकानें सटी हुई थी, जिसमें मंगलवार आग लग गई. बताया जा रहा है कि सुबह नितिन धीमान अपनी दुकान खोलकर बच्चों को स्कूल छोड़ने गए हुए थे, वापस आने पर उन्होंने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा, जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गई. आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया था.

सूचना पर तत्काल विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और दो फायर ब्रिगेड के वाहन डाकपत्थर और एक वाहन सेलाकुई से मौके पर पंहुचा. टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस अग्निकांड मे दुकान स्वामी का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई. आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी काफी मशक्कत की और अग्निशमन विभाग ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.

वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशु पाल राणा ने बताया कि 112 से सूचना मिली थी कि मंडी चौक पर दुकान मे आग लग गई है. सूचना पर पुलिस और दो वाहन फायर ब्रिगेड डाकपत्थर और एक वाहन सेलाकुई से मौके पर बुलाया गया. स्थानीय लोगों और फायर टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है. आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा. पुलिस आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का आकलन कर रही है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *