उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 युवक गंभीर घायल


नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाड़ी गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने उन्हें खाई से बहार निकाला और सीएचसी पुरोला पहुंचाया. जहां दो हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को एक बोलेरो वाहन देहरादून से मोरी की ओर जा रहा था. वाहन नौगांव से आगे 12 किमी आगे सौंदाड़ी के पास पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरा. वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे. जिसमें हिमांशु रावत पुत्र मनोज रावत उम्र 18 वर्ष, निवासी कुनारा, रितिक रावत पुत्र किनाब उम्र 18 वर्ष निवासी सालारा, अभिषेक उम्र 18 वर्ष निवासी कोट गांव तथा चुनू पुत्र प्रताप कुंवर 16 वर्ष निवासी भितरी घायल हो गए.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने उन्हें खाई से बहार निकाला और सीएचसी पुरोला पहुंचाया. हादसे में रितिक, अभिषेक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है. सीएचसी पुरोला के प्रभारी चिकित्सक मनोज असवाल ने बताया कि दोनों की गंभीर हालत देखकर उन्हें हायर सेंटर देहरादून भेज दिया गया है.

इससे पूर्व बीते कुछ दिन पहले अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे. हादसे में अजय सिंह पुत्र चंदन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी कुमराडा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि सूरज पुत्र शैलेंद्र निवासी कुमराड़ा और रामशंकर पुत्र चंद्रमोहन निवाीस रौंतल घायल हो गए थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने घायल सूरज को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया था.

वहीं बीते दिनों ही धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था. घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला था. जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया था.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *