प्रेमनगर में नौकरानी पर चार सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – Doon Ujala


शहर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी नौकरानी पर चार सोने के बिस्किट चोरी करने का आरोप लगाया है. थाना प्रेमनगर पुलिस ने इस मामले में नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप लगाया है कि नौकरानी का चोरी के पैसों से रहन-सहन बदल गया है. इसके अलावा घर में रिनोवेशन का काम भी कराया जा रहा है.

मामले के मुताबिक, कर्नल चंद्र मोहन शाह की बेटी कुसुम रावत निवासी झाझरा प्रेम नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर एक महिला हाउस हेल्पर के रूप में काम करती थी. रीना नवंबर 2023 से घर पर काम करती आ रही थी. 29 मई 2025 को अपनी बेटी का एडमिशन करवाने के लिए वे मुंबई गए थे. उस दौरान घर पर बेटा रहता था, जिसके लिए महिला प्रतिदिन खाना बनाने आती थी.

पीड़ित महिला ने बताया कि वह पहले एल ब्लॉक ए डब्ल्यूएचओ में रहती थी और 11 नवंबर 2025 को वे अपने अपने नए घर में शिफ्ट हुए. शिफ्टिंग के दौरान उन्होंने ऑलमारी के लॉकर से अपने कीमती सामान का बैग जिसमें सोने के बिस्किट भी थे, अपने हैंड बैंक में रख लिए. हैंड बैक को सुरक्षित अपने नए डब्ल्यूएचओ ब्लॉक वाले बेडरूम की अलमारी में रख दिया.

30 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने बेडरूम की ऑलमारी को खोलकर उसमें रखे बैग को खोलकर सामान को चेक किया तो पता चला कि बैग के अंदर रखे 4 सोने के बिस्किट और दो लाख रुपए गायब मिले. इससे पहले उनके स्टोर की लॉकर की दूसरी चाबी भी गायब मिली, जो कि पीड़िता को दिसंबर 2025 को मिली थी. इसके बाद हाउस हेल्पर महिला से इस संबंध में पूछा गया तो वह घबरा गई.

पीड़ित महिला कुसुम रावत ने बताया कि चोरी की घटना के बाद हाउस हेल्पर महिला के हाव-भाव बदल गए थे. महिला ने अपने घर में फर्श डालने और रंगाई पुताई का काम शुरू कर दिया था. वह काम पर देर से आने लगी और ज्यादा छुट्टी लेने लगी थी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *