खटीमा में सीएम धामी ने दिखाया अपने बल्लेबाजी का हुनर, बॉल को पहुंचाया स्टेडियम पार


मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा दौरे के दौरान बिरिया मझोला इलाके में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर सीएम धामी ने बल्ले का जौहर भी युवा खिलाड़ियों के समक्ष दिखाकर उन्हें रोमांचित किया. नशे की रोकथाम और जागरूकता को लेकर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की सीएम धामी द्वारा सराहना की गई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम की अनुसार चंपावत दौरे से शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे. देर शाम खटीमा महाविद्यालय में आयोजित विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में भी शिरकत की. महाविद्यालय के छात्र संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने छात्र संघ को उनके कार्यकाल शुभकामनाएं दी. पहली बार आयोजित हो रहे विंटर कार्निवाल को छात्र संघ का बेहतरीन प्रयास बताया.

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बिरिया मझोला में नशे के प्रति जागरूकता को लेकर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का शुभारंभ किया. स्वर्गीय मनीष चंद की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने एवं खेल को अपनाने की अपील के उद्देश्य से आयोजित उक्त टूर्नामेंट में पहुंचकर सीएम ने युवाओं का उत्साह वर्धन किया. इस मौके पर स्वर्गीय मनीष चंद की माता हरकेश चंद ने सीएम धामी को तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया.

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि, सरकार खेलों के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है. राज्य सरकार ने पिछले साल सफल राष्ट्रीय खेलों का प्रदेश में आयोजन किया था. प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों में सरकार आठ खेल अकादमी बना रही है. जिसमें एक हजार एथलीट को तैयार किया जाएगा. वहीं सरकार ने नई खेल नीति के जरिए प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का काम शुरू कर दिया है. सामान्य परिवार का बच्चा अपनी खेल प्रतिभा होने के बावजूद खेलने से वंचित नहीं रहेगा. युवाओं को खेलो के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा. क्योंकि, ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई ऐसी खेल प्रतिभाएं हैं, जो अवसर मिलने पर राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर प्रदेश देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

इसके बाद सीएम धामी खटीमा महाविद्यालय में आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने पहुंचे. सीएम ने छात्र संघ के सभी सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी. सीएम ने छात्र संघ द्वारा पहली बार किए जा रहे विंटर कार्निवाल और क्लांबिंग जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *