मेहुवाला क्षेत्र में परिवहन विभाग (प्रवर्तन) की ड्यूटी के दौरान मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने से इंकार किया गया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होना तथा वाहन पर नंबर प्लेट प्रदर्शित न होना पाया गया। चालक द्वारा सरकारी टीम से अभद्र व्यवहार कर सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था भी उत्पन्न की गई।
उक्त मामले में थाना–ISBT, देहरादून में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत/प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।
ड्यूटी टीम:
•प्रवर्तन अधिकारी: अनुराधा पंत
•Enforcement Driver: सुशील कुमार
•HG: रवि
•TC: रेखा