मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी आधारभूत सुविधाओं और जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के लिए कुल ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी की 15 योजनाओं के लिए ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया। इससे शहरों में जलभराव की समस्या कम होगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चम्पावत के टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे स्थित खेत खेड़ा गांव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹6.82 करोड़ स्वीकृत किए।
वहीं उधमसिंहनगर में जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रपुर में चकबंदी कार्यालय के सामने स्टाफ कार पार्किंग के लिए इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु कुल ₹70.21 लाख की लागत में से प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख की स्वीकृति दी गई।
सीएम ने कहा कि सरकार सुरक्षित और आधुनिक आधारभूत संरचना के लिए काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिले।