भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय सेवा विभाग (DFS) की पहल के अंतर्गत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘बॉब सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ सैलरी अकाउंट’ की शुरुआत की है। इस विशेष सैलरी अकाउंट पैकेज का अनावरण DFS सचिव श्री एम. नागराजू द्वारा किया गया। यह एक सिंगल-विंडो बैंकिंग समाधान है, जिसमें उन्नत सैलरी अकाउंट सुविधाएं, व्यापक बीमा कवरेज तथा प्रीमियम कार्ड लाभ शामिल हैं।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. देबदत्त चंद ने कहा कि यह समग्र सैलरी अकाउंट पैकेज केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और भरोसेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करेगा।

इस खाते के प्रमुख लाभों में ₹3 लाख तक का इनबिल्ट ओवरड्राफ्ट, आजीवन निःशुल्क प्रीमियम डेबिट व क्रेडिट कार्ड, ₹1.5 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, ₹15 लाख का जीवन बीमा, रिटेल ऋण पर ब्याज व प्रोसेसिंग फीस में रियायत, लॉकर शुल्क में छूट तथा RTGS/NEFT/IMPS सहित असीमित निःशुल्क सेवाएं शामिल हैं।