श्री विश्वकर्मा सभा ( रजि) भेल के तत्वाधान में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में श्री विश्वकर्मा महोत्सव -2025 का तृतीय एवं अंतिम चरण “श्री विश्वकर्मा पूजा एवं पुरस्कार वितरण समारोह” के रूप में आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न वर्गों में संपूर्ण होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान से श्री विश्वकर्मा पूजन यज्ञ के साथ प्रारंभ किया गया।
श्री योगेंद्र कुमार शर्मा जी (रिटायर्ड,नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी आईआईटी, रुड़की )मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री धर्मपाल धीमान एवं सचिव श्री अमित जांगिड़ ने समस्त आगंतुकों का अभिवादन किया, और बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की गई, साथ ही विश्वकर्मा पूजन दिवस की सभी को बधाई दी।सांस्कृतिक सचिव श्री राम अशीष विश्वकर्मा एवं अन्य समस्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया एवं पुरस्कार वितरण की क्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया। मुख्य अतिथि ने विश्वकर्मा सभा द्वारा इस प्रकार के आयोजन को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि यह समाज के लिए एक प्रेरणाप्रद उदाहरण है
संरक्षक मंडल के सदस्य श्री मदनपाल धीमान, श्री श्याम सुंदर धीमान जी और विशिष्ट अतिथि मै. नवाटैक ब्लेज़ड प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री आदेश धीमान जी ने भगवान विश्वकर्मा के महामात्य पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं अपने विचार रखें।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री योगेश धीमान,श्री नीरज धीमान,श्री विपिन धीमान, उपसचिव श्री सुनील धीमान, श्री आदेश धीमान, ,श्री अनूप धीमान एवं सांस्कृतिक सचिव राम अशीष विश्वकर्मा ने अपने-अपने विचार रखें। कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र धीमान ने गत वर्ष 2024-25 का आय व्यय का ब्यौरा पारदर्शिता पूर्ण दिया जिसमें कार्यक्रम को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए लोगों से बढ़ चढ़ कर सहयोग की अपील की गई सह कोषाध्यक्ष श्री हरिकेश विश्वकर्मा, अंकेक्षक श्री ओमप्रकाश धीमान,प्रचार सचिव श्री अरविंद शर्मा, श्री रोहित धीमान,श्री राजीव धीमान, श्री बृजेश जांगिड़,श्री कमलेश विश्वकर्मा एवं संजीव धीमान, गगन धीमान सलाहकार समिति के सदस्य श्री राम सिंह धीमान, श्री अजय धीमान, श्री ओम कैलाश धीमान, श्री गुरुदत्त धीमान,श्री रजनेश धीमान,श्री रुपेश विश्वकर्मा एवं ब्लॉक प्रतिनिधि श्री सुधीर धीमान, श्री मनोज विश्वकर्मा,श्री अनिल कुमार एवं श्री दीपक बागला एवं श्री राजेंद्र धीमान सहित सभा के सीएफपी प्रभारी श्री रजनीश धीमान ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विश्वकर्मा महोत्सव 2025 के तृतीय एवं अंतिम चरण के समापन की घोषणा विधि- विधान से अध्यक्ष महोदय ने अपने समापन भाषण के दौरान की। उन्होंने समस्त सदस्यों,बच्चों एवं अतिथि गणों का पुनः आभार प्रकट किया