छत पर पति का शव, नीचे कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली पत्नी क्या गृह क्लेश में हुई हत्या


कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर के वसंत कुंज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली. पूरा मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है. अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सामने आया कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार दरवाजा खटखटाना पर भी अंदर से जब कोई नहीं निकला, तब पुलिस जैसे-तैसे छत पर पहुंची. जहां एक व्यक्ति मृत पड़ा मिला. पुलिस जब नीचे घर में दाखिल हुई तब हैरान रह गई. पत्नी का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था. महिला के सिर पर डंडे और सरिया के गहरे निशान थे.

जांच में सामने आया कि, महिला का पति ई रिक्शा चलाता था. मामूली बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पति ने कमरे में पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का माना जा रहा है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *