देहरादून में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस


त्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जहर देकर हत्या का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में देहरादून निवासी वेदपाल सिंह (मृतका का पिता) ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी मेघा की शादी विक्की निवासी यूपी के बिजनौर से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जबकि पति नशे में मारपीट करता था। बेटी की सुरक्षा के लिए पिता उसे और दामाद को साथ देहरादून ले आया।

देहरादून के छिद्दरवाला में किराए के मकान में रखा था और दामाद को भी काम दिलवाया था। इसी बीच पिता ने 28 मार्च को बेटी का हालचाल जानने के लिए फोन किया। इस दौरान बेटी ने पिता को जल्द आने के लिए कहा। जब पिता मौके पर पहुंचे, तो बेटी की हालत अत्यंत गंभीर थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या जहर देकर की गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विक्की (30), सास गुड्डी देवी (50) और ससुर रविंद्र सिंह (55) पर मुरदमा दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *