प्रकृति हमारी धरोहर है और इसका संरक्षण हमारा कर्तव्य।” आज प्लास्टिक प्रदूषण मानव सभ्यता के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। नदियाँ, जंगल, खेत और समुद्र प्लास्टिक कचरे से प्रभावित हो रहे हैं। यदि समय रहते हम नहीं संभले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना कठिन हो जाएगा।
इस समस्या का सबसे सरल और प्रभावी समाधान है – Reduce, Reuse, Recycle अर्थात कम उपयोग करें, पुनः उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें।
Reduce (कम उपयोग करें):
एकल-उपयोग प्लास्टिक जैसे पॉलीथीन, प्लास्टिक कप, प्लेट, स्ट्रॉ और बोतलों का उपयोग यथासंभव कम करें। खरीदारी के लिए कपड़े या जूट का थैला अपनाएँ और अनावश्यक प्लास्टिक पैकेजिंग से बचें।
Reuse (पुनः उपयोग करें):
जो वस्तुएँ दोबारा उपयोग की जा सकती हैं, उन्हें तुरंत कूड़ेदान में न डालें। पानी की बोतलें, डिब्बे और अन्य उपयोगी सामग्री का पुनः प्रयोग करें। इससे संसाधनों की बचत होगी और कचरा भी कम होगा।
Recycle (पुनर्चक्रण करें):
प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग एकत्रित करें और उसे पुनर्चक्रण के लिए भेजें। पुनर्चक्रण से न केवल नए प्लास्टिक के उत्पादन की आवश्यकता घटती है, बल्कि ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों की भी बचत होती है।
मुक्त प्लास्टिक अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है। जब प्रत्येक नागरिक अपने व्यवहार में छोटे-छोटे परिवर्तन करेगा, तभी हमारा देश स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त बन सकेगा।
आइए, आज हम सभी यह संकल्प लें—
“प्लास्टिक को देंगे मात,
हरित बनेगा अपना भारत।
Reduce अपनाएँ, Reuse बढ़ाएँ,
Recycle से पर्यावरण बचाएँ।
मुक्त प्लास्टिक का लें अभियान,
स्वच्छ, सुरक्षित बने हिंदुस्तान।”
याद रखें— “आज की छोटी-सी जागरूकता, कल की स्वच्छ और सुरक्षित धरती की गारंटी है।”
जयकांत चौरसिया
मुख्य प्रबंधक
पंजाब नेशनल बैंक
अंचल कार्यालय देहरादून