देहरादून में संदिग्धों की तलाश में ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’, पहले दिन 2,186 बाहरी लोगों का हुआ सत्यापन


डीजीपी के निर्देश पर अलर्ट मोड में आई दून पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए सोमवार सुबह से ही देहरादून जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया. पुलिस की अलग- अलग टीमों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए कार्रवाई की. इसके साथ ही देहरादून एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जिले में 20 चेकिंग प्वांइट निर्धारित किए हैं.

अभियान के दौरान पुलिस ने 2,186 व्यक्तियों का सत्यापन किया. अनियमितता पाए जाने पर 191 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया. 19 लाख 10 हजार का जुर्माना वसूला गया. 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई. साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए 55 व्यक्तियों का चालान कर 13,250 रुपये का जुर्माना गया है.

गौरतलब है कि आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर देहरादून जनपद में रहने वाले संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी के निर्देश अनुसार सोमवार से एक महीने का सघन सत्यापन अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन (Operation Crack Down) चलाया जा रहा है. अभियान के तहत एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. निर्देशों के क्रम में सोमवार से जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमों ने संदिग्धों की तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए उनकी तलाश की.

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत 2,186 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई. इस दौरान अनियमितता पाए जाने और किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने 191 व्यक्तियों के 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर 19 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना किया. साथ ही संदिग्ध पाए गए 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया. 55 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 13,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की डिटेल

सत्यापन किए गए व्यक्तियों की संख्या – 2,186
83 पुलिस एक्ट में किए गए चालान- 191
83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 19 लाख 10 हजार
81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 55
81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 13,250 रुपये
थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति – 28








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *