लक्सर में हर्ष फायरिंग में 6 साल की बच्ची घायल, दूल्हे के पिता पर आरोप


हरिद्वार के लक्सर में शादी की शहनाइयों की गूंज को एक लापरवाह ने चीख-पुकार में बदल दिया. शनिवार को हुई एक शादी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है छर्रे लगने से 6 साल की बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं.

हरिद्वार जिले के थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में घटना उस वक्त की है, जब दूल्हे की घुड़चढ़ी की रस्म निभाई जा रही थी. इसी दौरान दूल्हे के पिता ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी. एक के बाद एक चली गोली के छर्रे पास खड़ी रिश्तेदार की बेटी को जा लगे. इस घटना से खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां बच्ची का इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मामले की जानकारी देते हुए पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि फायरिंग करने वाला दूल्हे का पिता है. प्रथम दृष्टया सामने आया है कि जिस हथियार से फायरिंग की गई है, उस हथियार की गोली के छर्रे लगने से रिश्तेदारी में आई एक छोटी बच्ची घायल हो गई है. जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. हालांकि घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और हथियार के लाइसेंस की वैधता के साथ-साथ इसके दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *