चंपावत को सीएम धामी ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात, तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में की शिरकत


उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने सीएम कैंप कार्यालय से 18 विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता हेतु आयोजित ‘तिरंगा शौर्य यात्रा’ में प्रतिभाग किया. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों लोगों ने शिरकत की. इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से अपने निजी आवास खटीमा के लिए रवाना हुए

इन योजनाओं की मिली सौगात: 16 मई की शाम चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्य हेतु 18 योजनाओं (जिसकी लागत लगभग 11365.11 लाख) का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिसमें सीएम ने पांच योजनाओं का शिलान्यास और 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया.

विकास योजनाओं में पर्यटक आवास गृह टनकपुर परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण, सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं गूल का निर्माण, 13 जिला 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत चंपावत नगर में हिमाद्री एम्पोरियम केंद्र का निर्माण, श्यामलाताल क्षेत्र में हार्ट मार्केट क्राफ्ट केंद्र की स्थापना, उत्तराखंड जल संस्थान चंपावत की बागडोर खास पंपिंग पेयजल योजना.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *