अब महिलाएं बनाएंगी ट्रेन और एयर टिकट, महिला उद्यमिता परिषद ने महिलाओं को किया सम्मानित


महिलाओं को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है. हल्द्वानी में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने राज्य में महिला सहायता समूह के उद्यमी महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जहां महिला सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प को भी प्रदर्शित किया गया.

गौर हो कि अब महिलाएं डिजिटल दीदी योजना के तहत ट्रेन और एयर टिकट बनाएंगी. जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा. उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन महिलाओं के कौशल विकास प्रशिक्षण और छोटे -छोटे उद्यमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. उसको लेकर वे तटस्थ रूप से कार्य कर रही हैं, जिसमें डिजिटल दीदी पर भी कार्य किया जा रहा है. जिसमें डिजिटल के लिए भी उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि उद्यमी और सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा पहली बार डिजिटल बनाया जा रहा है. जहां महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजना को डिजिटल दीदी का नाम दिया जा रहा है. जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जा रही है और इन सहायता समूह को सीएससी सेंटर से जोड़ा जाएगा, जहां महिलाएं एयर टिकट रेल टिकट के साथ-साथ सभी तरह की ऑनलाइन काम कर सकेंगी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *