ऋषिकेश में कैफे संचालक का मर्डर, स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ चार गोलियां


मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक रेस्टोरेंट कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. स्कूटी सवार दो हमलावर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं. पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी नितिन देव का तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट है. देर रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट पर वापस आ रहे थे. फ्लैट के नीचे ही दो बदमाशों ने नितिन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. चार गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका लग रही है. पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ाने में जुट गई है. नितिन फ्लैट में अकेला रहता था. उसके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए हुए हैं. नितिन का वीरभद्र रोड पर कैफे है. फिलहाल पता चला है कि नितिन को चार गोलियां लगी हैं.

ऋषिकेश जैसे बड़े शहर में खुलेआम रेस्टोरेंट कैफे संचालक की हत्या से पुलिस की सुरक्षा की पोल भी खुल गई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से उत्तराखंड में हाई अलर्ट है. बुधवार को ही युद्ध की स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें इसकी मॉक ड्रिल कराई गई है. इसके बावजूद एक कैफे संचालक को बीच सड़क चार गोलियां मारकर हत्या करने से लोग डरे हुए हैं.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *