उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह, पहले दिन ही केदारनाथ धाम पहुंचे 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु


उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालु जितने उत्साहित नजर आ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में यात्रा सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. पहले ही दिन केदारनाथ धाम में 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए. जो तस्दीक कर रहा है कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है. वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिल रहा है.

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह देखा जा रहा है कि केदारनाथ में पहले ही दिन 30000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे. दर्शनों के लिए लंबी लाइन देखी गई. माना जा रहा है कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ जाएगी.

ऐसे में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ मैनेजमेंट को लेकर तो होगी ही, साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट भी सरकार के लिए मुसीबत बन सकता है. जिस तरह से हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ देहरादून में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. होटल-धर्मशाला बुक हो रहे हैं, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं सरकार के तमाम दावे फेल न हो जाए.

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को पूरे विधि विधान और शुभ लग्न अनुसार खोल गए, लेकिन पहले ही दिन केदारनाथ धाम में 30,154 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. कपाट खोलने के मौके पर केदारनाथ धाम भक्तों की भीड़ से पटा नजर आया. हर तरफ ‘जय बाबा केदार’ और ‘बम-बम भोले’ की गूंज सुनाई दी. जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिकॉर्ड बनेगा.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *