रेलवे ट्रैक के किनारे बेसुध हालत में मिली दो किशोरियां, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर


हरिद्वार जिले के लक्सर से बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार देर रात को लक्सर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ी भगवानपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो किशोरियां बेहेशी की हालत में पड़ी हुई थी. लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों की हॉस्पिटल में भिजवाया जहां डॉक्टरों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया.

रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी के मुताबिक दोनों किशोरियां पास के ही गांव की रहने वाली हैं. दोनों किशोरियां रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचीं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. एक किशोरी की मौत हो गई है. जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.

पुलिस के मुताबिक दूसरी किशोरी के होश में आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा कि उनके साथ क्या घटना घटी है. वैसे पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल तो यही जानकारी मिल पाई है कि गांव में गुरुवार को कोई शादी थी, जिसमें दोनों किशोरियां भी शामिल हुई थी. लेकिन गुरुवार शाम से ही दोनों किशोरियां लापता थी, जो देर रात को रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी हुई मिलीं.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *