बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारियों की माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट

बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (बरेली अंचल )श्री प्रतीक अग्निहोत्री तथा क्षेत्रीय प्रमुख (देहरादून क्षेत्र) श्री अरविंद जोशी ने आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्य में व्यवसायिक विकास, सरकार के साथ सहयोग की संभावनाएं, तथा राज्य की आर्थिक प्रगति में बैंक की भूमिका पर सौहार्द्रपूर्ण चर्चा हुई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा राज्य में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में बैंक के प्रयासों को और सशक्त बनाने हेतु राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह शिष्टाचार भेंट भविष्य में बैंक और राज्य सरकार के बीच मजबूत भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *