पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार, उगला हादसे वाली रात का सच


राजधानी देहरादून में बुधवार रात चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज को 22 साल का युवक चला रहा था. उस युवक के साथ उसके 12 साल का भांजा भी था. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी. जांच में पता चला कि गाड़ी की स्पीड 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे थी.

बता दें बुधवार रात को राजपुर रोड में एक मर्सिडीज़ कार ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. देर रात चंडीगढ़ नंबर की कार ने छह लोगों को कुचल दिया, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हैं. चारों मृतक श्रमिक हैं. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था.

चश्मदीदों की माने तो कार ने चारों श्रमिकों को कुछ दूर तक घसीटा. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया. गुरुवार सुबह पुलिस ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लाट से कार को बरामद कर लिया था. 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *