प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केदारनाथ रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी. 12.9 किलोमीटर लंबे केदारनाथ रोपवे का निर्माण लगभग 4,081 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से किया जाएगा. इस परियोजना को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजी लागत 4,081.28 करोड़ रुपये होगी.