4 मजदूरों की मौत, 50 का रेस्क्यू, 23 का इलाज जारी, 5 की सर्च – News Blue 24


उत्तराखंड के माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक दुखद समाचार मिला कि ग्लेशियर के मलबे से रेस्क्यू किए गए 4 मजदूर की मौत हो चुकी है. अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. 5 लोगों के लिए रेस्क्यू जारी है.सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल 06 हेलीकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है. हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल है.

अभी तक, रेस्क्यू किए गए 50 में से 27 व्यक्तियों को जोशीमठ पहुंचाया गया. दुर्भाग्य से इन घायलों में से 4 घायलों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. बाकी 5 श्रमिकों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है.

शेष 5 व्यक्तियों को बचाने के लिए सेना द्वारा खोज अभियान जारी है. गौरतलब है कि चमोली के माणा में शुक्रवार को आए एवलॉन्च के मलबे में BRO के लिए काम कर रहे 55 श्रमिक दब गए थे. 33 श्रमिकों का रेस्क्यू शुक्रवार को ही कर लिया गया था. 17 श्रमिकों का रेस्क्यू आज शनिवार को किया गया. इनमें से 4 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *