हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा


हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आए आंधी तूफान के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की करीब 20 फुट लंबी दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ. दिन में यह घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था. क्योंकि ज्वालापुर घनी आबादी वाला क्षेत्र है.

देर रात करीब 11 बजे अचानक से तेज आंधी तूफान आया. ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी की टंकी के समीप बनी दीवार तेज आंधी तूफान के कारण अचानक गिर गई. दीवार गिरने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. वहां दो गाड़ियां खड़ी हुई थी और मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी दो कारें दब गई. दोनों कारें दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था.

हादसे के बाद इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि दीवार कुछ दिन पहले रामलीला आयोजन के दौरान गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक इसी स्थान पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा था. दीवार के ठीक बगल में दर्शक दीर्घा बनाई गई थी और रामलीला देखने आने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाती थीं. ऐसे में आयोजन के दौरान दीवार गिरने से कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *