संवेदना कनेक्टिंग सोल्स (Regd. Trust) एवं AIIMS ऋषिकेश के Department of Integrative Medicine के संयुक्त सहयोग से मांसपेशियों के स्वास्थ्य एवं समग्र wellbeing को लेकर एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डॉ. मोनिका पथानिया, Clinical In-charge, Department of Integrative Medicine, AIIMS Rishikesh के मार्गदर्शन में चिकित्सा टीम में डॉ. सरोज आदित्य राजेश, डॉ. नीलांजन रॉय, डॉ. रवि प्रकाश, सुश्री अक्षिता उपाध्याय, सुश्री दीप्ति मलाशी एवं सुश्री मिनाक्षी ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बढ़ती उम्र में मांसपेशियों की ताकत, शारीरिक सक्रियता और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को नियमित शारीरिक गतिविधि एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों से आए प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। इसके साथ ही IIM काशीपुर से संवेदना कनेक्टिंग सोल्स में आए interns ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता की और स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता की इस पहल में अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में संवेदना कनेक्टिंग सोल्स की अध्यक्ष श्रीमती आरती सक्सेना की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ डॉ. योषिता सक्सेना, मानव सक्सेना एवं मुस्कान ने भी सक्रिय सहभागिता की। संवेदना कनेक्टिंग सोल्स का उद्देश्य ऐसे प्रयासों के माध्यम से लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक wellbeing, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग से जोड़ना है। संस्था भविष्य में भी विशेषज्ञ संस्थाओं, educational institutions एवं professionals के सहयोग से ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी, ताकि स्वास्थ्य और wellbeing से जुड़े संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।