मसूरी में कार खाई में गिरकर पेड़ से अटकी, बाल-बाल बची जिंदगी, रातभर फंसे रहे कार सवार


दूधली मार्ग पर देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई. दिल्ली नंबर की निजी कार रास्ता भटकने के बाद दूधली मार्ग पर पहुंची और बरसात में सड़क पर बनी फिसलन के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी. कार खाई में गिर कर एक पेड़ से अटक गई. यही पेड़ दो युवकों के लिए जिंदगी और मौत के बीच दीवार बन गया. हादसे में दोनों युवकों को हल्की चोटें आईं. घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पर जुट गई वहीं घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया. जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है.

दूधली गांव निवासी रोशनी वर्मा के मुताबिक, रात में रास्ता भटकने के कारण दोनों युवक कार लेकर दूधली मार्ग पर पहुंच गए थे. ढलान वाले मार्ग पर फिसलन के कारण अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क से बाहर चली गई. कार कुछ दूरी आगे जाकर पेड़ पर अटक गई. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

हादसे के बाद दोनों युवक रातभर मौके पर ही पड़े रहे. सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी. कार को पेड़ पर अटका देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंकि वाहन जिस स्थिति में था, उससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *