उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चयन साल 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी हैं. विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया.
पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) से अपर उप निरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्थानांतरण नीति के तहत नई जिम्मेदारी दी गई है. 208 कार्मिकों की सूची में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. कई कार्मिकों को उनके वर्तमान जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ की तैनाती वर्तमान जिले में ही बरकरार रखी गई है.
![]()
नई तैनाती पाने वाले कार्मिकों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर ऊधमसिंहनगर में तैनात संजीव कुमार को उत्तरकाशी, हरिद्वार में तैनात राजीव कुमार को ऊधमसिंहनगर और देहरादून में तैनात मनमोहन सिंह को देहरादून में ही नई तैनाती दी गई है.
